• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 6

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की स्थापना से चिकित्सा क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा : नड्डा

बीकानेर। केंद्रीय चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के निर्माण से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। 150 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक उच्च स्तरीय एवं अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर तैयार होगा।

नड्डा शुक्रवार को बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज सभागार में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक व टर्सरी कैंसर केयर सेंटर के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की स्थापना से यहां शिशु सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, गेस्ट्रिक सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी की सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर, 2017 में यह सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बीकानेर को समर्पित किया जाएगा तो यहां के मेडिकल कॉलेज की तस्वीर बदल जाएगी और इसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

यह भी पढ़े

Web Title-get will the new direction to medical field from installation of Super specialty block: Nadda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jp nadda, medical and family welfare minister, new, direction, medical, field, installation, super, specialty, block, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved