• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूपी चुनाव: मुलायम-अखिलेश को साधने में सफल रहे गायत्री प्रसाद

अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। कभी अखिलेश यादव की आंखों की किरकिरी बने राज्य के विवादित मंत्री फिलहाल सपा प्रमुख अखिलेश यादव को साधने में सफल रहे हैं। मुलायम सिंह के वह तो करीबी थे ही अब अखिलेश की भी वह पसंद बने हैं। कारण कुछ भी हों लेकिन अभी तक मुलायम सिंह ने दो ही चुनावी रैली जसवंत नगर और लखनऊ कैंट में की हैं और पर अब वह गायत्री प्रसाद प्रजापति के लिए रायबरेली के अमेठी सीट पर भी जाएंगे। यूपी विधानसभा चुनाव में चर्चित अमेठी सीट से चुनाव लड़ रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी साधने में सफल हो गये हैं। अब दोनों ही नेता प्रजापति के पक्ष में जनसभा कर जनता से वोट मागेंगे। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने प्रजापति के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर यूपी सरकार को गैंगरेप में मुकदमा दर्ज करने का फरमान भी सुना दिया है। हालांकि, प्रजापति इसे विरोधी भाजपा की साजिश करार दे रहे हैं। यूं तो सपा-कांग्रेस का गठबंधन है मगर अमेठी सीट पर दोनों ही दलों के प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। सपा ने पहले ही प्रजापति को यहां से टिकट दिया था। वे मौजूदा विधायक होने के साथ राज्य के परिवहन मंत्री भी हैं।

बावजूद इसके कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने इसी सीट से अपनी पत्नी अमीता सिंह का भी नामांकन करा दिया है। यहां 27 फरवरी को वोट पड़ेंगे। सपा में प्रजापति खनन मंत्री रहते हुए विवादों में घिरे थे। पार्टी में उन्हें संस्थापक मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है। बीते दिनों यादव परिवार में चले सियासी झगड़े की जड़ में प्रजापति को भी माना गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने मुलायम के साथ ही सपा के नये अध्यक्ष बने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी संबंध सुधारे। वैसे अखिलेश ने उन्हें मुलायम के करीबी होने के नाते ही अमेठी से फिर प्रत्याशी बनाया। इन चर्चाओं के बीच ही प्रजापति ने अखिलेश को अमेठी में प्रचार करने के लिए मना लिया है।

[# यूपी चुनाव: सत्ता के लिए सब चलेगा, भले दागी ही क्यों न हों?]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-gayatri prasad made choice of Mulayam and Akhilesh both
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gayatri prasad, prajapati, made, choice, mulayam, akhilesh, both, up election, up election 2017, hindi samachar, khabar, politics, minister, sp, amethi, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved