बीकानेर। आचार्य महानंद वैदिक यज्ञ समिति के तत्वावधान में सुजानदेसर श्रीरामसर मार्ग पर स्थित श्री महानंद महादेव मंदिर परिसर में वयोवृद्घ पंडित नथमल पुरोहित के आचार्यत्व व श्रीधरजी महाराज के सान्निध्य में चल रहे 25 कोटि गायत्री महायज्ञ में श्रद्घालुओं सैलाब दिखाई दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण आहूतियां दी गई तथा गायत्री मंत्र का जाप किया गया। यज्ञ स्थल पर गोपाष्टमी होने के कारण श्रद्घालुओं ने परिक्रमा करते हुए गो व गायत्री का जयकारे लगाए। आयोजन से जुड़े रविन्द्र आचार्य ने बताया कि यज्ञ स्थल पर, महानंद ट्रस्ट के गेवर चंद आचार्य, रघुनाथ ट्रस्ट के नरसिंह आचार्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में बैठे श्रद्घालुओं की विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला। स्वामी श्रीधरजी महाराज ने गो,गायत्री, गीता व गंगा से ही भारतीय संस्कृति की धाक विश्वभर में है। हमें गौ रक्षा के लिए संकलप्ति होकर कार्य करना चाहिए।
यह भी पढ़े :आय से अधिकCASH तो टैक्स, 200%जुर्माना,बैंक12-13को भी खुलेंगे
यह भी पढ़े :खबर मिली कब्रिस्तान में पडी हैं नोटों की गड्डियां लेकिन..
टेरर फंडिंग मामला : यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया 10 लाख का जुर्माना
बूथ को मजबूत करने के अभियान में जुटे जेपी नड्डा - देशभर के कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का दिया मंत्र
ज्ञानवापी मामला: मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद को वक्फ की संपत्ति साबित करने के लिए 1937 के मुकदमे का हवाला दिया
Daily Horoscope