• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब फ्रंट ने की 15 उम्मीदवारों की घोषणा

Front Punjab announces 15 candidates - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब फ्रंट ने आप सांसद धर्मवीर गांधी की अगुवाई में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी की है। चंडीगढ़ प्रैस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए धर्मवीर गांधी ने कहा कि 2014 के चुनाव में मोदी लहर में जो लोग चुनकर आए। वह लोग पंजाब को पूरी तरह से भुलकर सत्ता के नशे में रहने लगे। इससे पंजाब के मुख्य मुद्दे जैसे पानी, नशा, किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य में कोई सुदार नहीं हो पाया। बल्कि पंजाब विनाश की ओर अग्रसर होने लगा। पंजाब फ्रंट में डेढ़ साल की मेहनत के बाद पंजाब के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। जिसमें पंजाब की सभी मुख्य समस्याओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब फ्रंट पंजाब विधानसभा के लिए 15 उम्माद्वारों की लिस्ट जारी कर रहा है। इस लिस्ट उन लोगों के नाम शामिल किए गए हैं जो पंजाब की भलाई के लिए कुछ करना चाहते हैं। पंजाब फ्रंट के साथ आगे भी ऐसे ही लोगों को जोड़ा जाएगा जो पंजाब के लिए इमानदारी से मेहनत करना चाहतें हैं। पानी का मुद्दा फिर दोहराया धर्मवीर गांधी ने पानी मुद्दे को लेकर कहा कि पंजाब की सियासी पार्टियां एसवाईएल को मुद्दा बना कर लोगों को गुमराह कर रही हैं। जबकि असली मुद्दा ये है कि पंजाब के पानी की बड़ी मात्रा को पिछले 60 सालों से लुटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 60 साल पहले कांग्रेस ने पंजाब का 80 लाख एकड़ फुट पानी राजस्थान को दे दिया था। जबकि विश्व बैंक ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा था कि राजस्थान बड़ा हिस्सा रेगिस्तान जहां खेती को बढाया नहीं जा सकता है इससे ये पानी व्यर्थ ही होगा। लेकिन फिर भी कांग्रेस ने इस पानी को राजस्थान को भेज दिया। उन्होंने कहा पंजाब को पानी पर मालिकाना हक चाहिए और अब तक दुसरे राज्यों को दिये पानी का मुआवजा भी चाहिए। छोटेपुर के लिए दरवाजे खुले गांधी ने कहा कि सुच्चा सिंह छोटेपुर भी पंजाब के लिए मेहनत कर रहे हैं। पंजाब फ्रंट और उनके लक्ष्य समान हैं। इसलिए पंजाब फ्रंट के दरवाजे छोटेपुर के लिए खुले हैं। वो जब चाहे पंजाब के फ्रंट के साथ जुड़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वे पंजाब फ्रंट का हिस्सा नहीं हैं। पंजाब फ्रंट की 11 सदस्यीय कमेटी में उनका नाम कहीं नहीं है। तस्वीरों में देखें : Cyclone Vardah ने कैसे मचाई तमिलनाडु में तबाही

यह भी पढ़े

Web Title-Front Punjab announces 15 candidates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: front punjab announces 15 candidates, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved