पाली। फेसबुक पर चेटिंग के दौरान स्वयं को बिजनेसमैन बताकर आरोपित ने नाना क्षेत्र की विवाहिता को अपने प्रेमजाल में फंसाया। पहली मुलाकात में आरोपित ने विवाहिता को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। उस आधार पर आरोपित विवाहिता को ब्लैकमेल कर कई बार मिलने के लिए बुलाता रहा। चार माह की दोस्ती में विवाहिता से तीन बार दुष्कर्म किया। आखिरकार परेशान होकर विवाहिता ने आरोपित फरीदकोट निवासी विजय उर्फ वीरेन्द्र वर्मा (30) के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। गिरफ्तार आरोपित फिलहाल रिमांड पर है। आरोपित फरीदकोट में एक मोबाइल की दुकान पर काम करता था। पूर्व में आरोपित ने और कितनी महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसाया इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है। [@ शर्त या पागलपंथी!निगली एक फुट लंबी संडासी] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope