रोहतक। हरियाणा और उत्तर भारत में घने कोहरा लोगों की परेशानी की वजह बनता जा रहा है। सुबह आठ बजे रोहतक में कोहरे की वजह से सडक़ हादसा हो गया। गांव लाहली के पास रोहतक -भिवानी रोड पर चार -पांच वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। राहत की बात यह रही वाहनों में सवार लोगों को किसी भी प्रकार चोट नहीं आई। पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार कोहरे के कारण एक ट्रेक्टर -ट्राली से कार ने टक्कर मार दी। बाद चार -पांच कारें टकरा गई। हादसे में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने सभी वाहनों को सडक़ से हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope