• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चोरों ने तोडे बैंक के ताले

Four breaks a bank locks - Chamba News in Hindi

चम्बा(शिव शर्मा)। हिमाचल ग्रामीण बैंक डीयूर चुराह में चोरों ने घात लगा सेंधमारी करने की कोशिश की मगर चोर चोरी करने में नाकाम रहे। मिली जानकारी अनुसार डीयूर स्थित हिमाचल ग्रामीण बैंक की शाखा में अज्ञात चोरों ने बैंक के ताले तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया। मगर बैंक से कुछ भी चुरा पाने में नाकाम रहे। चोरी की वारदात का पता दूसरे दिन सुबह तब चला जब बैंक के कर्मचारियों ने बैंक आने पर ताले टूटे हुए देखे। उन्होंने इससे पहले तुरन्त ग्रामीण बैंक के मुख्य प्रबंधक दिनेश कुमार को सूचना दी। बैंक मैनेजर के अनुसार चोरों ने बैंक के बाहर लगे शटर के ताले तोड़के अंदर पहुंच तो गये परन्तु उस चैस्ट को नही तोड़ पाये जिसमे बैंक का कैश रखा पड़ा था। इस बारे बैंक मैनेजर ने किहार थाना को इस चोरी की सुचना दे दी। उधर डीएसपी सलूणी महिंदर मिन्हास ने बैंक के ताले टूटने की पुष्टि करते हुए कहा कि हिमाचल ग्रामीण बैंक डीयूर के मुख्य प्रबंधक दिनेश कुमार दी गई सुचना के आधार पर हमारी पुलिस की टीम घटना स्थल बैंक डीयूर पहुंची पर पुलिस की छानबीन करने पर ऐसा कोई सुराग नही मिला, जिससे लगता हो की चोर बैंक से कुछ चुरा कर ले गये हो। मगर यह तो तह है की चोर बैंक में चोरी ही करने के मंसूबो से आये थे मगर चोर अपने मनसूबों में कामयाब नही हो पाए। कहा कि बैंक में चोरी के मंसूबो से आये चोर जोकि आपराधिक मामले में संलिप्त हो चुके है और जल्द ही पुलिस उनकी तलास कर सलाखों के पीछे धकेलेगी।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Four breaks a bank locks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: four, breaks, locks, chamba news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chamba news, chamba news in hindi, real time chamba city news, real time news, chamba news khas khabar, chamba news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved