• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरसों तेल गबन मामले में चार गिरफ्तार

Four arrested in mustard oil embezzlement case - Alwar News in Hindi

अलवर। उद्योग नगर थाना पुलिस ने 15 लाख रुपए के सरसों तेल गबन मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से माल और ट्रक भी बरामद कर लिया है। एमआईए स्थित दिल्ली अलवर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक शिवकुमार महाजन की ओर से 10 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके तहत जेवीएल एग्रो फूड कंपनी अलवर से सरसों के तेल के 12 सौ पीपे, जिसकी कीमत पंद्रह लाख रुपए से अधिक थी, को भरकर गुलाब बाग बिहार के लिए रवाना हुए ट्रक मालिक और उसके साथियो ने उस माल को गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंचाकर रास्ते में ही खुर्दबुर्द कर दिया। इस मामले में पुलिस ने टीम गठित कर मुख्य आरोपी शहीद खान निवासी और अन्य आरोपी सुबेदार और जेकंम निवाशी मथुरा यूपी और कामा के मुबीन उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है।

[ इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Four arrested in mustard oil embezzlement case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: four arrested in mustard oil embezzlement case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved