कोटा। जिले के मंडाना थाना इलाके में लीमडिय़ा माताजी मंदिर के पास सूखे कुएं में भाजपा नेता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव कुएं से निकाला और मोर्चरी में रखवाया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। [ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज] [ यहां पेड़ों की रक्षा को 363 लोगों ने दिया था बलिदान] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
बताया जा रहा है कि रामभरोस मीणा मंडाना इलाके का रहने वाला था। वह मंगलवार को 8 बजे दोस्तों के साथ पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस के मुताबिक रामभरोस मजदूरी करता था। इसके अलावा भाजपा से जुड़ा हुआ था। उसकी पत्नी मीरा ननोमा पंचायत समिति की सदस्य भी रह चुकी है। ऐसे में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या की आशंका जताते हुए शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope