• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की ओर बढ़ते कदम - भाजपा

Forward to Congress free India - BJP - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। महाराष्ट्र निगम चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपाई नेताओं में उत्साह बढ़ गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि वहां मिली जीत इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहितैषी नीतियों से देश की जनता संतुष्ट है। भाजपा को वोट देकर जनता ने प्रधानमंत्री की विश्वसनीयता पर मोहर लगाई है। भाजपा ने महाराष्ट्र जीत कर कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के बढ़ते कदमों को ओर अधिक गतिशीलता प्रदान की है। भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कंधारी के नेतृत्व में ढोल की थाप पर झूमते हुए लड़ूओं से एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा अध्यक्ष राजेश हनी, सांसद श्वेत मलिक, रजिन्द्र मोहन सिंह छीना, सुरेश महाजन और मेयर बख्शी राम अरोड़ा ने कहा कि भाजपा के महाराष्ट्र जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। जिन्होंने नोटबंदी जैसे कठोर और जनहितैषी फैसले को जनता की भलाई के लिए लागू किया और ये जीत देश में विपक्षियों के लिए भी करारा जवाब भी है। जो नोटबंदी के सही फैसले को गलत साबित करने के लिए देश की जनता को गुमराह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सवा करोड़ जनता की सेवा करने के लिए ही सत्ता में कार्य कर रही है।

[ एक ऐसा गांव जो खुद के दम पर बना रोल मॉडल]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Forward to Congress free India - BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: forward to congress free india - bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved