लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक व कई संगठनों के पदाधिकारियों सहित 270 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शानिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराई। गाजीपुर जिले के जमनिया से बसपा के पूर्व विधायक राजकुमार गौतम, सपा के पूर्व उपाध्यक्ष राना सिंह सिकरवार, राकेश सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य व राष्ट्रवादी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री सहित कई नेता भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर लेबर किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह विद्रोही ने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय किया।
मौर्य ने राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, ब्राहमण महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक सहित अधिवक्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। [@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]
कई मांगों के बाद स्थगित हुए गांधीनगर स्थानीय निकाय चुनाव
जेडी-यू विधायक ने सब-इंस्पेक्टर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, शिकायत दर्ज
सरकार आंदोलनकारी किसान संगठनों से बातचीत के लिए तैयार - कृषि मंत्री
Daily Horoscope