• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वन कर्मियों पर कुल्हाड़ी से हमला मामले में 5 लोगों पर केस दर्ज

Forest personnel ax attack in cases 5 people - Jhansi News in Hindi

झाँसी। लहचूरा थाना क्षेत्र में वन विभाग के जंगल से लकड़ी काट रहे लोगों को मना करने पर लकड़ी काट रहे दबंगों ने वनकर्मियों पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जान बचाई और थाने में हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया। घटना लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम रोरा की है।

वन विभाग के दारोगा और रोरा वन सेक्टर के प्रभारी राम नारायण ने केस दर्ज कराया है। शिकायत में बताया गया है कि बीट प्रभारी रविन्द्र सिंह और सहयोगी ईश्वर दास क्षेत्र में गश्त पर थे। जंगल में हरे पेड़ काटे जाने की सूचना पर वे जंगल पहुँचे तो घटना सही पाई गई। कुछ लोग मौके पर पेड़ काट रहे थे। वन विभाग के कर्मचारियों ने जब उन्हें पेड़ काटने से रोका तो पेड़ काट रहे लोगों ने कर्मचारियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी अपने हाथों में कुल्हाड़ी, लाठी, डंडा और आरी लिए हुए थे। हमलावरों ने कर्मचारियों से कागजात और मोबाईल फोन भी छीन लिए और कागज फाड़ कर फेक दिए।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सतेंद्र, देवेंद्र, टुंडा, प्रकाश और फुल्लू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी रोरा के रहने वाले बताये जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ लहचूरा थाने में धारा 379, 332, 353, 324, 427 और वन आरक्षित अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Forest personnel ax attack in cases 5 people
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: forest, personnel, ax, attack, cases, 5 people, lhcura, station area, forest department, chopping, wood, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved