• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वनमंत्री ने सतोबरी में किया विश्राम गृह का उद्घाटन

Forest Minister inugrated the rest house in Satobri - Kangra News in Hindi

धर्मशाला। वन एवं मत्स्य पालन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा है कि विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक हैक्टेयर वन भूमि के उपयोग की स्वीकृति प्रदान करने के लिए संबंधित डीएफओ को प्राधिकृत किया गया है। अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006 के तहत यह प्रावधान किया गया है कि विभिन्न छोटे विकास कार्यों के लिए एक हैक्टेयर तक की ऐसी वन भूमि, जिसमें 75 से अधिक वृक्ष न हों, के उपयोग की स्वीकृति वन मंडल अधिकारी अपने स्तर पर प्रदान कर सकता है। वे सोमवार को धर्मशाला के समीप सतोबरी में 39.60 लाख रुपये की लागत से निर्मित वन विश्राम गृह के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। भरमौरी ने कहा कि वन सम्पदा की तस्करी को रोकने के लिए नूरपुर वन मंडल के तहत शाहनहर, पौंगडैम, इंदौरा व कंडवाल में वन निरीक्षण चौकियों की स्थापना की गई हैं। उन्होंने कहा कि जो सीमा क्षेत्र के वन मंडल हैं, उनमें स्टाफ को हथियारों से लैस किया जाएगा तथा गश्ती वाहन भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि वन सम्पदा की तस्करी रोकने के साथ साथ वनों की बेहतर सुरक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि धर्मशाला वन वृत में 37 वन विश्राम गृह व निरीक्षण हट हैं तथा गलू और भिखलू में वन विभाग के दो नए विश्राम गृह बनाए जा रहे हैं। उन्होंने गलू विश्राम गृह के कार्य को तीन माह के भीतर पूरा करने, वरनेट स्कूल से वरनेट गांव तक 6 सौ मीटर सड़क तथा कालापुल से चीलपट्ट रोड़ को शीघ्र बनाने के लिए सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सतोबरी में आवश्यकतानुसार ट्रैकर हट्स भी बनाये जायेंगे। इस अवसर पर वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अरण्यपाल धर्मशाला प्रदीप ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार,डीएम धर्मशाला रघुराम मानव, मिड हिमालयन प्रोजेक्ट के आरपीडी डॉ पवनेश, जिला वन मंडल अधिकारी प्रवीण ठाकुर, एसीएफ सन्नी वर्मा, देवदत शर्मा, देस राज, महिला मंडल की प्रधान अंजू, डीडब्ल्यूडीओ सुभाष पराशर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


खास खबर Exclusive :यूपी की सियासत में अर्श पर बेटी,फर्श पर मां

यह भी पढ़े

Web Title-Forest Minister inugrated the rest house in Satobri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: forest, minister, inugrated, rest house, satobri, kangra, himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved