• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वन विभाग की नई ईको-टूरिज़म पॉलिसी पर चर्चा

forest discuss the new eco-tourism policy - Shimla News in Hindi

शिमला। वन विभाग के मुख्यालय टॉलैण्ड में वन एवं मत्स्य मंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सिंह भरमौरी ने वन विभाग एवं वन निगम के उच्च अधिकारियों के साथ विभाग व निगम के संयुक्त मुद्दों पर बैठक की।इस बैठक में नई ईको-टूरिज़म पॉलिसी के सन्दर्भ में चर्चा की गई। वन एवं मत्स्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 37 स्थलों को वन निगम ने उचित पाया है जहां वन निगम कार्य करने के लिए तैयार है
उन्होंने कहा कि वन विभाग व वन निगम के अधिकारियों को आदेश दे दिए है कि वे 7 दिसम्बर तक इन स्थलों को वन विभाग, वन निगम को सौंप दें। जिससे यहां जल्द से जल्द कार्य शरू किया जा सके, इससे घर द्वार पर स्थानीय जनता को रोज़गार के साधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इससे न केवल रोज़गार अपितु लोगों को प्रकृति के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा तथा लोगों को पर्यावरण के मुद्दों पर भी शिक्षित किया जा सकेगा।
बैठक में वन निगम द्वारा किए जा रहे अन्य कार्य जैसे लकडी़ कटान व विक्रय के बारे में भी चर्चा की। वन एवं मत्स्य मंत्री विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वे लकडी़ के लॉट को जल्द से जल्द वन निगम को सौंपे, जिससे सुखे तथा गिरे-पडे़ पेडो़ं को जल्द से जल्द जंगल से हटाया जा सके तथा वन निगम की आर्थिक स्थिति भी सुधारी जा सके। उन्होंने निगम अधिकारियों को आदेश दिए कि वे जल्द से जल्द माईनिंग इत्यादि कार्यों के लिए स्थलों को वन विभाग से लें, जिससे वन निगम के कार्यों में भी विविधता आ सके एवं वन निगम को घाटे से उभारा जा सके।
उन्होंने कहा कि हम अकेले किसी कार्य में सफल नहीं हो सकते, सफलता के लिए सभी को मिल कर कार्य करना चाहिए। वन विभाग व वन निगम को भी मिल कर कार्य करना चाहिए जिससे प्रदेश की जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को मेहनत से कार्य करने की भी प्रशन्सा की। इस अवसर पर वन निगम के तीनों निदेशकों एंव अरण्यपालों ने अपने कार्य के बारे में भी बताया।
चर्चा के बाद वन एवं मत्स्य मंत्री ने यह भी कहा कि दूर-दराज के इलाकों को बालन की लकडी़ समय पर पहुंचा दी गई है। इस अवसर पर केवल सिह पठानिया, उपाध्यक्ष राज्य वन निगम हिमाचल प्रदेश, के अतिरिक्त वन विभाग के प्रधान मुख्य अरण्यपाल एस. एस. नेगी, राज्य वन निगम के प्रबन्ध निदेशक, सी.एस. सिहं, संजीवा पांडे प्रधान मुख्य अरण्यपाल, तथा अन्य उच्च अधिकारियों के अतिरिक्त प्रदेश भर से आए क्षेत्रीय अरण्यपाल तथा वन निगम के निदेशक भी उपस्थित थे।
सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो

यह भी पढ़े

Web Title-forest discuss the new eco-tourism policy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: forest, discuss, new eco-tourism, policy, shimla news, himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved