पाली। आस्ट्रेलिया से भारत भ्रमण पर आए तीन युगलों ने निकटवर्ती चाणोद गांव में भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर हिन्दू पद्धति से विवाह किया। स्थानीय राजमहल के संचालक अजीतसिंह मेड़तिया ने बताया कि इन दिनों ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैण्ड से भारत भ्रमण के लिए विदेशी पर्यटक आए हुए हैं। इन दिनों शादी समारोह की धूम मची हुई है। भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर इसमें से तीन जोड़ों ने शादी की 25वीं वर्षगाठ पर हिन्दू रीति रिवाज से पुन: शादी करने का प्रस्ताव रखा। इस पर स्थानीय पंडितों के सान्निध्य में ऑस्ट्रेलिया निवासी एडन विलोर ने शेरन विलोर, डेविड ने निकोल स्टाईन व मायरोलने ने लीजा स्टाईन के साथ सात फेरे लेकर वैदिक मंत्रौचारण के साथ परिणय सूत्र में बंधे। इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के आठ व इंग्लैण्ड के पांच जोड़े भी मौजूद थे। कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। जिन्होंने मांगलिक गीत गाकर समारोह में सहयोग किया। [@ फोन कर फंसाती थी गैंग, पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार ]
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope