• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शीतकालीन विधानसभा सत्र के लिए प्राप्त हुए 346 प्रश्न : बुटेल

For the winter assembly session received 346 Question: Butel - Kangra News in Hindi

धर्मशाला। 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के 346 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने तपोवन स्थित विधानसभा सचिवालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुल प्राप्त प्रश्नों में 232 तारांकित और 114 अतांराकित प्रश्न प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि 74 तारांकित और 47 अतारांकित प्रश्न ऑनलाईन प्राप्त हुए हैं। बुटेल ने बताया कि सत्र के दौरान नियम 101 के तहत 3 गैर सरकारी सदस्य संकल्प, नियम 62 के अंतर्गत चार सूचनायें और नियम 130 के अंतर्गत 6 सूचनायें प्राप्त हुई हैं और इन्हें सरकार को वास्तुस्थिति जानने के लिए प्रषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विधायकों द्वारा प्राप्त प्रश्नों में मुख्यतः नोटबंदी, सड़कों के निर्माण और रखरखाव, हिमाचल में एम्स खोलने तथा प्रदेश के स्वास्थ्य और शिक्षण शिक्षण संस्थानों में रिक्त स्थानों से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त विधायकों द्वारा अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित तहसीलों, उप-तहसीलों के अपग्रेडेशन, विधायक प्राथमिकताओं में सड़कों और सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं की डीपीआर की स्थिति से संबंधित सूचनाएं मांगी गई हैं। उन्होंने कहा कि सदन शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चले इसका पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को प्रश्न पूछने का समय देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा सदन की पहचान पूरे भारतवर्ष में शांतिप्रिय सदन और अच्छे कार्य के लिए है और उन्हें उम्मीद है कि शीतकालीन सत्र में भी बेहतर कार्य होगा। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र पूरी तरह पेपर लैस होगा और विधायकों को सूचनाएं और अन्य जानकारियां कंम्पयूटर के माध्यम से दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में राष्ट्रीय ई-विधान अकादमी स्थापित करने के लिए डीपीआर तैयार की गई और विधानसभा सत्र के बाद वे स्वयं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और केन्द्र सरकार से बात करेंगे।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

यह भी पढ़े

Web Title-For the winter assembly session received 346 Question: Butel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: winter, assembly, session, received, question, kangra news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved