• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ा 40 टन मिलावटी सरसों का तेल, गोदाम सीज

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में शुक्रवार को फ़ूड डिपार्टमेंट की टीम ने दादरी थाना पुलिस के साथ मिलकर एक सरसों के तेल के गोदाम में छापा मारा। इस छापेमारी के लिए फ़ूड डिपार्टमेंट की टीम मेरठ से यहां पहुंची थी। फ़ूड विभाग ने दावा किया किया है कि इस गोदाम में कई अलग अलग ब्रांड का करीब 40 से 50 टन मिलावटी तेल मिला है। जिसकी जांच कर इस गोदाम को सीज करने का कार्य किया जा रहा है साथ ही इस तेल को बनाने का जो लाइसेंस दिया गया था उसको भी निरस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। साथ ही इस गोदाम के मालिक के खिलाफ भी रिपोट दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी।

ग्रेटर नॉएडा के दादरी कस्बे में इस तेल के गोदाम पर फ़ूड विभाग द्वारा छापे मारी की गई। और यहां मिले अलग अलग ब्रांड के करीब 40 से 50 टन सरसों के तेल को सील कर दिया गया है। साथ ही यहां रखे इस तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जांच अधिकारियो के मुताबिक ये तेल का गोदाम देविंदर नामक शख्स चलाता है और पूर्व में भी देविंदर मिलावटी सरसों के तेल बनाने के मामले में जेल जा चूका है। फ़ूड अधिकारियों की माने तो आरोपी ने जेल से छूटने के बाद फिर से मिलावटी तेल का कारोबार शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर शुक्रवार को फ़ूड विभाग मेरठ मंडल के सहायक आयुक्त के नेतृत्व में यहां छापे मारी की गई। इस छापेमारी में करीब 40 से 50 टन सरसों के तेल को सील किया गया है वहीं गोदाम मालिक छापे की सूचना पाकर फरार हो गया है।

[ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-food division team caught 40 tons of adulterated mustard oil in noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: food division, team, caught, 40 tons, adulterated, mustard, oil, noida, crime, police, dadari, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved