लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों
में अगले तीन दिनों तक कोहरे का असर दिखाई दे सकता है। रात के तापमान में दो डिग्री
सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.
गुप्ता के अनुसार, रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की
जा सकती है, जबकि दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। [@ UP ELECTION: मैनचेस्टर के मतदाताओं को नहीं लुभा पाए निर्दलीय]
गुप्ता के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के उपर
साइक्लोनिक स्थति बनी हुई है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर पहाड़ों पर
बर्फबारी और बारिश हो रही है।
उन्होंने बताया कि हवा चलने से मैदानी इलाकों में वायुमंडल
की आर्द्रता बढ़ रही है। इससे कोहरा पड़ने की संभावना बढ़ गई है। नौ फरवरी तक सुबह
हल्के और मध्यम स्तर का कोहरा पड़ सकता है।
गुप्ता के अनुसार, मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल
रहा है। दिन का तापमान तो पिछले कई दिनों से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना हुआ
है, जबकि रात का तापमान गिर रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस
नीचे जाने का अनुमान है। अगले तीन चार दिनों तक न्यूनतम तापमान सात से 10 डिग्री सेल्सियस
के बीच रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम
तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के
आसपास रहने का अनुमान है।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
जयपुर में युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सेल्फी प्रतियोगिता
Daily Horoscope