• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

उत्तर भारत में कोहरा: 81 ट्रेने लेट, 5 रद्द

नई दिल्ली। उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। भीषण कोहरे ने आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। घने कोहरे की घनी चादर के कारण विजिबिलिटी बहुत कम रही। घने कोहरे के कारण सडक, हवाई और रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई है। कोहरे ने सबसे ज्यादा रेल यातायात को प्रभावित किया है। खराब विजिबिलिटी के कारण 5 पैसेंजर ट्रेन को रद्द करना पडा जबकि 81 ट्रेनें लेट चल रही है। वहीं 10 ट्रेनों का समय बदला गया है। घने कोहरे के कारण हवाई अड्डे पर उड़ानों के संचालन में काफी परेशानी आ रही है। 13 फ्लाइट घने कोहरे के कारण लेट चल रही है। चंडीगढ़ में घने कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित। पंजाब के लुधियाना को भी कोहरे की घनी चादर ने ढंका।
पिछले एक सप्ताह से चल रहा ठंड-ठिठुरन का दौर आज भी जारी है। लगातार गलत भरी पछुआ हवाओं के कारण दिन-रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद हल्का दिन निकलने के बावजूद अगले तीन दिन तक ठंड और सतायेगी। घने कोहरे के कारण आम जनजीवन और भी अस्त-व्यस्त रहेगा। पछुआ हवाओं के कारण हवाएं गलन और भी बढ़ायेगी।
-> पेट्रोल-डीजल के डिजिटल पेमेंट पर सोमवार रात से 0.75% छूट

यह भी पढ़े

Web Title-Fog in north india 5 trains cancel and 81 trains late and 13 flights delayed due to fog
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fog in north india, 5 trains cancel, 81 trains late, 13 flights delayed due to fog, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved