• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक बैंक में पांच बार चोरों ने किया चोरी का प्रयास

Five times by thieves trying to steal a bank - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। संगरिया के गांव लीलांवाली में बुधवार-वीरवार रात को चोरों ने एक बार फिर चोरी का प्रयास किया। अब तक पांच बार भारतीय स्टेट बैंक की इस शाखा में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास हो चुका है। बीती रात्रि भी चोर कैश तक पहुंचने में विफल रहे। जाते समय चोर बैंक से एक कम्प्यूटर सैट व गैस चूल्हा चुराकर निकल लिए। शातिर चोर बैंक के स्ट्रांग रुम तक पहुंच गए लेकिन लॉकर नहीं खोल पाए। इससे नकदी चोरी नहीं कर सके। इस साल बैंक में चोरी का यह तीसरा प्रयास है। इस साल की शुरूआती माह जनवरी व इसके बाद जुलाई में चोरी का प्रयास हो चुका है। बताया जा रहा है कि रात में डेढ़ बजे के बाद यह वारदात हुई। रात्रि को बैंक में गार्ड मौजूद नहीं रहता। चोर बैंक के ताले तोडक़र अंदर घुसे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची संगरिया पुलिस ने मौका मुआयना कर तथ्य जुटाए। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह बैंक सफाई कर्मी बैंक में पहुंचा तो बैंक के अंदर का हाल देखकर उसके होश उड़ गए। बैंक में सारा सामान बिखरा हुआ था। स्ट्रांग रुम का जालीदार गेट भी टूटा हुआ पड़ा था। सफाईकर्मी ने इस घटना की सूचना तुरंत बैंक शाखा प्रबंधक को दी। बैंक शाखा प्रबंधक और स्टाफ घटना की सूचना पाकर बैंक में पहुंचे। उन्होंने संगरिया पुलिस को सूचना दी। संगरिया पुलिस थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई ओमप्रकाश मय पुलिस टीम गांव लीलांवाली पहुंचे तथा मौका-मुआयना किया तो पता चला कि चोरों ने करीब एक बजकर 40 मिनट पर मैन गेट का ताला तोड़ बैंक में प्रवेश किया। इसके बाद बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोडऩे शुरू कर दिए। बैंक में लगा अंतिम सीसीटीवी कैमरा 2 बजकर 20 मिनट तक एक्टिव रहा। जिसे भी चोरों ने तोड़ दिया। बैंक में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद होने से चोरी में शामिल लोगों की फुटेज नहीं मिल पाई। एसआई ओमप्रकाश के अनुसार ये चोर जमाशुदा राशि और अन्य सामान तथा लॉकर तोडक़र बड़ी राशि चुराने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि पुलिस चोरों के संभावित स्थानों पर तलाशी लेने में जुटी है लेकिन अभी कोई सफलता हासिल नहीं हुई है। मौके पर पुलिस दल सुराग ढूंढने में जुटा रहा। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चोरी के प्रयास का बना रिकॉर्ड
लीलांवाली स्थित एसबीआई बैंक की उक्त शाखा चोरों के लिए सबसे पसंदीदा वारदात की जगह बनी हुई है। हालांकि इसे बैंक की किस्मत की कहा जाएगा कि चोर कैश तक नहीं पहुंच पाते। इससे बैंक का बड़ा नुकसान होने से बच जाता है। करीब चार-पांच माह बाद चोरों के निशाने पर रहने वाली इस बैंक शाखा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैंक के उच्चाधिकारी गंभीर नहीं हैं। बैंक का भवन काफी पुराना हो चुका है। दीवारें कमजोर होने चोर इसमें आसानी से पाड़ या सेंध लगाने में कामयाब हो जाते हैं। चारों ओर से सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं है। बैंक मैनेजर द्वारा बैंक को अन्य भवन में शिफ्ट करने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। जिले में किसी भी बैंक में सबसे अधिक बार चोरी होने या प्रयास करने के आंकड़ों में लीलांवाली के एसबीआई बैंक की शाखा पहले स्थान पर है।
यह भी पढ़े : BJP MLA बोले- अडानी अंबानी को थी नोटबंदी की पहले से जानकारी
यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग

यह भी पढ़े

Web Title-Five times by thieves trying to steal a bank
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: five, times, thieves, trying, steal , bank, hanumangarh, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved