• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश में पहली बार तीसरे नम्बर पर कोटा शहर की पुलिस

first time Kota city police on third Number in the state - Kota News in Hindi

कोटा। मुख्यालय की ओर से किए जा रहे पुलिस के मूल्यांकन में नवम्बर की रिपोर्ट में प्रदेश के 33 जिलों में पहली बार कोटा शहर पुलिस तीसरे नम्बर पर आई है। वहीं पहले 5 स्थान में कोटा संभाग के 4 जिले शामिल हैं। मुख्यालय की ओर से अप्रेल 2014 में पहली बार प्रदेश स्तर पर पुलिस की कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करना शुरू किया था। अधिकांश रिपोर्ट में कोटा शहर पुलिस 20वें स्थान से पीछे रही है। हाल ही में जारी नवम्बर 2016 की रिपोर्ट में 89.93 अंक के साथ कोटा शहर पुलिस पहली बार तीसरे स्थान प्राप्त करने में कामयाब रही है। 92.50 नम्बर के साथ कोटा ग्रामीण पुलिस पहले और 91.61 अंक के साथ झालावाड पुलिस द्वितीय स्थान पर है। वहीं 87.65 अंक के साथ बूंदी जिले ने चौथा और 72.93 अंक के साथ बारां जिला 9 वें स्थान पर है। रिपोर्ट में 236.82 अंक के साथ प्रदेश में कोटा शहर का मकबरा थाना पहले नम्बर पर रहा है। शहर के 17 थानों में भी मकबरा पहले स्थान पर है, जबकि गुमानपुरा थाना अंतिम पायदान पर है। दूसरे नम्बर पर कैथूनीपोल, तीसरे पर रामपुरा कोतवाली, चौथे पर भीमगंजमंडी, 5वें पर रेलवे कॉलोनी, छठे पर उद्योग नगर, सातवें पर बोरखेड़ा, 8वें पर विज्ञान नगर, 9वें पर आर.के. पुरम्, 10वें पर जवाहर नगर, 11वें पर कुन्हाड़ी, 12वें पर अनंतपुरा, 13वें पर किशोरपुरा, 14वें स्थान पर दादाबाड़ी, 15वें पर महावीर नगर और 16वें स्थान पर नयापुरा थाना है। इस बारे में सत्येन्द्र कुमार, एसपी कोटा ग्रामीण ने कहा कि प्रयास तो सभी अच्छे के लिए करते हैं। कोटा ग्रामीण पुलिस ने टीम वर्क के रूप में काम किया। कई पुराने मामलों का खुलासा भी किया। मुकदमों के निस्तारण पर फोकस कर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उसी के फलस्वरूप परिणाम बेहतर रहे हैं। उधर, सवाई सिंह गोदारा, एसपी, कोटा शहर ने कहा कि कोटा शहर पुलिस की रैंकिंग पहले काफी नीचे थे। उसमें सुधार के लिए प्रयास किए। पुराने मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के साथ ही कई अच्छी कार्यवाही की, जिससे रैंकिंग सुधरी है। उसी का परिणाम है कि पहली बार कोटा शहर प्रदेश में तीसरे नम्बर पर आया है। अब प्रयाम पहले नम्बर पर आने का रहेगा। [@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

यह भी पढ़े

Web Title-first time Kota city police on third Number in the state
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, police, third, number, state, news of kota, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved