लखनऊ। उत्तर प्रदेश
विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन
की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित
सिंह सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। मतदान पश्चिमी उप्र के 15 जिलों
की 73 सीटों पर होना है। पहले चरण में 839 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों
में से कई रसूखदार प्रत्याशी हैं तो कई प्रत्याशी अपनी सियासी विरासत के साथ चुनाव
मैदान में उतरे हैं। [@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे] [@ यहां 50 रुपए में बिकते हैं लडकियों के मोबाइल नंबर, ज्यादा सुंदर हो तो..]
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पौत्र एवं सांसद
राजबीर सिंह के बेटे संदीप सिंह अलीगढ़ जिले की अतरौली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी
हैं। यह वही सीट है जहां से खुद कल्याण सिंह विधानसभा पहुंचे थे। अब संदीप को अपने
दादा कल्याण सिंह की विरासत बचानी है।
मथुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर खुद
चुनाव मैदान में हैं। यहां सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बाद माथुर की स्थिति मजबूत मानी
जा रही है। हालांकि यहां माथुर को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा और रालोद
के अशोक अग्रवाल से चुनौती मिल रही है।
समाजवादी पार्टी के थिंक टैंक रामगोपाल की भी पहले चरण
में परीक्षा होगी। जसराना से सपा के विधायक रामवीर सिंह टिकट कटने के बाद अब लोकदल
से चुनाव लड़ रहे हैं। रामवीर सिंह तो मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार भी हैं।
जाटों के नेता माने जाने वाले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद)
प्रमुख चौधरी अजित सिंह के लिए यह चरण काफी अहमियत वाला है। किसी भी बड़े दल से गठबंधन
न होने से चौधरी ने खुद अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया था। अब चौधरी
का मुकाबला जहां सपा-कांग्रेस गठबंधन से है, वहीं भाजपा से भी सीधा मुकाबला है।
चैत्र नवरात्रि के आगमन पर देश भर के मंदिरों में उमड़ी भीड़...देखे तस्वीरें
दिल्ली में पीएम के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 100 एफआईआर, 6 लोग गिरफ्तार
शक्तिशाली भूकंप के बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान में 9मौत
Daily Horoscope