• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

श्रीलंकाई गोलीबारी,2भारतीय मछुआरे घायल

श्रीलंकाई नौसेना ने कराईकल से करीब 80 किलोमीटर दूर कोदियाकरई तट के पास भारतीय मछुआरों की नौकाओं पर गुरुवार को कथित तौर पर गोलीबारी की। इस फायरिंग में दो भारतीय मछुआरे गंभीर रूप से घायल हुए है। नागपट्टिनम में मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले और यहां से बुधवार शाम को 100 से अधिक नौकाओं में मछुआरों का एक बड़ा समूह समुद्र में मछली पकडऩे के लिए रवाना हुआ था। इस समूह में पुडुचेरी के कराईकल जिले के दो मछुआरे भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि जब ये मछुआरे कोदियाकरई तट से करीब 11 नौटिकल मील की दूरी पर मछली पकड़ रहे थे तब श्रीलंकाई नौसेना के अधिकारियों ने उनके नौकाओं पर गोलीबारी की जिसमें 21 वर्षीय बालागुरगन और 22 वर्षीय अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग
यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग

यह भी पढ़े

Web Title-firing behalf of srilankan navy two indian fisherman injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: firing, behalf, srilankan, navy, two, indian, fisherman, injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved