उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित एक रूई के गोदाम में शुक्रवार शाम अचानक आग की घटना से समूचे इलाके में हडक़ंप का माहौल बना रहा। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस और 4 फायर बिग्रेड एवं स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इससे एक बड़ा और गंभीर हादसा होते होते बच गया। आग पर काबू पाने तक करीब 21 टन रूई जल गई। [@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]
जानकारी के अनुसार मादड़ी स्थित रिलायंस फैक्ट्री के रूई गोदाम में शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं होने पर दमकल को सूचना दी गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। आग बुझाने के साथ ही लोगों ने गोदाम में भरे हुए कपास की गठानों की बाहर निकालना शुरू कर दिया।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope