• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चलती बस में लगी आग, इस तरह बची यात्रियों की जान

fire in low floor bus in jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। शहर के थड़ी मार्केट मानसरोवर में एक चलती हुई लो फ्लोर बस में आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद ड्राइवर ने बस को सडक़ के किनारे खड़ा कर दिया। समय रहते सारे यात्री बस से बाहर निकल गए। शहर में लो फ्लोर बस जी का जंजाल बनती जा रही हैं। अक्सर ये किसी कार चालक या बाइक-स्कूटी चालक को रौंद देती हैं। इस बार तो चलती हुई बस में ही आग लग गई। मेंटिनेंस के अभाव के चलते ये बसें खतरनाक हो गई हैं। मामला मानसरोवर स्थित थड़ी मार्केट का है। यहां सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक बस लो फ्लोर बस गुजर रही थी। अचानक बस के पिछले हिस्से में इंजन की ओर आग लग गई। आग की सूचना पाते ही ड्राइवर ने बस को किनारे लगा दिया और सारे यात्री उतर गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से बस का पिछला हिस्सा जलकर खाक हो गया। बस के इंजन में आग लगने से स्थानीय लोगों में बड़ा हदसा होने की दहशत फैल गई और दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। बताया जा रहा है कि इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।

मोदी जी के लिए आए फूलों का क्या हुआ?

यह भी पढ़े

Web Title-fire in low floor bus in jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fire, low floor bus, jaipur, jaipur bus, jaipur city transport services limited, jctsl, jaipur news, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved