नूहं। जिले के पुन्हाना वार्ड न. 14 में गैस सिलेण्डर के लीक होने से मकान में आग लग गई। आग से रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं आग की लपटों से रसोई व मकान का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आस पड़ौस के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा हजारों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुन्हाना के वार्ड न. 14 मालीबास निवासी दौलत राम सैनी पुत्र नंदराम सैनी ने बताया की दोपहर के समय उनकी पत्नि रसोई में चाय बना रही थी की अचानक रसोई में रखे गैस के सिलेण्डर में आग लग गई।
राहत...500 के पुराने नोट15तक चलेंगे, 1000 के नोट बैंक में जमा हो सकेंगे
दिल्ली शराब घोटाले में सिसोदिया को बेल देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार
मोदी सरकार के नौ साल : आज से शुरू हो रहा भाजपा का मेगा जनसंपर्क अभियान
जम्मू: अमृतसर से कटरा जा रही एक बस खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत,55 घायल
Daily Horoscope