• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

नहर का पानी रोकने पर एफआईआर की जाए-जिलाधिकारी

झाँसी । नहर संचालन को अवरुद्व करने या काटकर पानी रोके जाने पर सम्बन्धित के विरुद्व एफ.आई.आर. दर्ज कराये जाने के निर्देश दिए। अवर अभियंता नहर की प्रतिदिन रिपोर्ट देंगे कि पानी टेल तक पहुंच रहा है। अवर अभियंता लगातार नहर की मानीटरिंग करें। मनरेगा के भुगतान लम्बित होने पर उपायुक्त मनरेगा को शासन से पत्राचार करने के आदेश ताकि श्रमिको का भुगतान किया जा सके। यह निर्देश जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने तहसील मोंठ सभागार में तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर नगर पंचायत मोंठ में लिपिक पर तैनात राजीव कुमार यादव का वेतन रोके जाने के आदेश के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्ठि दिए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अवर अभियंता बेतवा प्रखण्ड को कार्य में शिथिलता बरतने पर वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी,कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन करें।जिलाधिकारी ने शिकायत सुनते हुए कहा कि यदि किसी अपात्र का चयन खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जाता है तो कार्यवाही होगी ये निर्देश अफरोज बेगम पत्नी हामिद खान निवासी ग्राम अम्मरगढ़ के शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए दिए।
यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-FIR should prevent canal water collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fir should prevent canal water collector, fir, prevent, canal, water, collector, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved