चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एक जनवरी 2017 से 15 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पदोन्नत आईएएस अधिकारियों में अरूण कुमार गुप्ता को उच्चतर प्रशासनिक ग्रेड दिया गया है। इसके अलावा विकास गुप्ता, अमनीत पी कुमार और प्रवीन कुमार को सुपर टाईम स्केल दिया गया है। पंकज यादव, जो उत्तर प्रदेश पर प्रतिनियुक्ति पर हैं, को सुपर टाईम स्केल में परफोर्मा पदोन्नति की स्वीकृति दी गई है। वहीं, आशिमा बराड़, ए श्रीनिवास और शेखर विद्यार्थी को सलेक्शन ग्रेड दिया गया है। सी जी रजनीकांथन और फूलचंद मीणा को सलेक्शन ग्रेड में परफोर्मा पदोन्नति दी गई है। इसके अतिरिक्त, चंद्रशेखर खरे, अशंज सिंह, राजीव रत्तन, निखिल गजराज और रिप्पुदमन सिंह ढिल्लो को जूनियर प्रशासनिक ग्रेड दिया गया है। [@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope