उदयपुर। जिले में सुबह और शाम के मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद से सर्दी का अहसास बढऩे लगा है। इससे लोगों की दिनचर्या में भी असर दिखने लगा है। एक तरफ कोहरे ने सुबह-सुबह सर्दी का सितम बढ़ा दिया है, तो रात को भी ठंडी हवाएं सर्दी को बढ़ा रही हैं। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से दिन में गर्मी जरूर महसूस हो रही है , मौसम में बदलाव से ठंडक का अहसास बढ़ गया। जानकारी के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी और शीत लहर का प्रकोप बढऩे से मौसम का मिजाज बदल गया। इसके चलते शाम को छह बजे के बाद उदयपुर में भी ठंडी हवाओं का असर महसूस होने लगा है और रात को तो सर्दी का ग्राफ बढऩे लगा है। गर्म वस्त्रों के बाद भी सर्दी का प्रभाव महसूस हुआ। वहीं समोरबाग व टाउनहॉल में गर्म वस्त्रों की खरीदारी वालों की भीड़ भी बढ़ गई।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope