मेवात। जिले के रीठट गांव से सोमवार रात आठ बजे एक विवाहिता अपने ससुर मुबारिक फिरोजपुरनमक के साथ अपनी ससुराल के लिए स्कार्पियों गाड़ी में बैठ कर मायके से रवाना हुई थी। विवाहिता का शव अर्धनगन हालत में मंगलवार अल सुबह रीठट के जंगल से गांव के किसानों को मिला है। महिला के शव के साथ ही स्कार्पियों गाड़ी खड़ी मिली है। विवाहिता के परिजनों ने बताया कि लडक़ी का पति साहुन निवासी फिरोजपुरनमक गाड़ी चलाता है। वह अधिकांश घर से बाहर रहता है। लडक़ी के चार बच्चे है। आठ दिन पूर्व वह बच्चों को छोडक़र अपने मायके अपनी माँ की तीमारदारी के लिए आई थी। सोमवार का लडक़ी का ससुर मुबारिक लेने आया था। सोमवार को मुबारिक को रात रूकने के लिए कहा गया था। लेकिन वह नहीं माना और रात आठ बजे लडक़ी को गाड़ी में बिठा कर ससुराल फिरोजपुरनक के लिए रीठट से चला था। परिजनों का आरोप है। कि लडक़ी के साथ ससुर मुबारिक ने अपने साथियों के साथ मिल कर जबरन दुष्कर्म किया व लडक़ी को मौत के घाट उतार दिया है। नगीना पुलिस ने सूचना मिलने पर लडक़ी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope