• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पावर प्लांट में ली गई जमीनों का किसानों ने मांगा चार गुना मुआवजा

Farmers sought four times the compensation for Power plant lands - Kanpur News in Hindi

कानपुर। घाटमपुर पॉवर प्लांट के लिए अधिग्रहण की गई जमीन को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है कि सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाय और योग्यतानुसार परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाय। शहर से लगभग 65 किलोमीटर दूर घाटमपुर पॉवर प्लांट का पिछले माह केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पियूष गोयल ने शिलान्यास किया था। उस दौरान यह दावा किया गया था कि अधिग्रहित जमीनों का रूपया अधिकतर किसानों को दे दिया गया है। जो भी बचा हुआ है उसे जल्द दे दिया जाएगा। लेकिन मंगलवार को किसानों ने अधिगृहण पर आरोप लगा धरना दिया और आंदोलन करने की धमकी भी दे दी। दिनेश निषाद ने बताया कि 400 काश्तकारों की जमीन बिना नोटिस व रूपए के जमीन को अधिग्रहण कर लिया गया है। जिससे किसानों में सरकार के इस फैसले से रोष व्याप्त है। रवि प्रताप सिंह का कहना है हर गांव में अलग-अलग रेट से मुआवजा दिया गया है और अभी तक चार सौ से अधिक किसानों को न तो रूपया दिया गया और न ही नोटिस। इसके बावजूद जमीन को अधिग्रहित कर लिया गया जिससे किसानों का हक छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार एक सप्ताह के अंदर किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा नहीं देती है तो मजबूर होकर सड़क पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अरविन्द सचान, रमेश सिंह, लाल सिंह सचान, नीलेश वर्मा, दिनेश निषाद आदि मौजूद रहें। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers sought four times the compensation for Power plant lands
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanpur, power plant lands, compensation for power plant lands, compensation , four times the compensation, four times the compensation for power plant lands, farmers sought, farmers sought four times the compensation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved