• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP : बसपा की फर्जी सूची जारी करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी

Fake List Of Candidates On Social Media To Malign Us, Says BSP - News in Hindi

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशियों की फर्जी सूची जारी करने वाले के खिलाफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर. एस. कुशवाहा ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। कुशवाहा ने बताया कि लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 468, 469, 470, 471, 74 और आईटी अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

कुशवाहा ने बताया कि फर्जी साइन कर सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों की सूची पोस्ट की गई थी। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बसपा प्रत्याशियों की जो सूची जारी की गई है, उसमें सहारनपुर सीट से खुद मायावती चुनाव लड़ने जा रही हैं।

अतीक अहमद को मुरादाबाद, याकूब कुरैशी को मेरठ और मुख्तार अंसारी को घोसी से टिकट दिया गया है, जबकि गाजियाबाद, बुलंदशहर, हाथरस और आगरा जैसी सीटें भी बसपा के ही पास हैं। हालांकि, बसपा ने इस सूची का खंडन कर दिया है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fake List Of Candidates On Social Media To Malign Us, Says BSP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fake list of bjp, fake list of candidates on social media, malign, lok sabha elections 2019, mayawati, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar UP Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved