होली भारतीय समाज का ऐसा पर्व रहा है, जो केवल रंगों तक सीमित नहीं था। यह मनुष्यों के बीच की दूरी मिटाने, वर्षों की कड़वाहट धो डालने और रिश्तों में नई ताजगी भरने का अवसर हुआ करता था। फाल्गुन का महीना आते ही वातावरण में एक अलग-सी उमंग घुल जाती थी। हवा में गुलाल की गंध, गलियों में बच्चों की किलकारियाँ और घर-घर से उठती लोकगीतों की स्वर-लहरियाँ जीवन को उत्सव में बदल देती थीं।
पर आज की होली, बीते समय की होली से काफ़ी अलग दिखाई देती है। समय के साथ समाज बदला है, तकनीक बढ़ी है, सुविधाएँ आई हैं—लेकिन इन्हीं बदलावों के बीच कहीं न कहीं रिश्तों की ऊष्मा ठंडी पड़ गई है। रंग अब भी हैं, पर वे दिलों तक नहीं पहुँच पाते। एक समय था जब होली का मतलब केवल एक दिन का उत्सव नहीं होता था।
वसंत पंचमी से ही इसकी तैयारियाँ शुरू हो जाती थीं। मंदिरों में फाग गूँजने लगता था, चौपालों पर ढप-चंग की थाप सुनाई देती थी और गाँव-मोहल्लों में रसिया गाने वालों की टोलियाँ निकल पड़ती थीं। यह सामूहिकता ही होली की आत्मा थी।
बच्चे मोहल्लों में समूह बनाकर होली का दान इकट्ठा करते थे। किसी ने मना भी कर दिया, तो बुरा नहीं मानते थे—हँसते-हँसाते आगे बढ़ जाते थे। रंग लगाना अपराध नहीं, अपनापन जताने का तरीका था। कोई डाँट भी दे, तो उसे होली की मस्ती समझकर भुला दिया जाता था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आज वही बच्चे मोबाइल की स्क्रीन में सिमट गए हैं, और मोहल्ले संवादहीन हो चले हैं।
होली का सबसे सुंदर पक्ष यह था कि उस दिन सामाजिक भेद-भाव धुंधले पड़ जाते थे। अमीर-गरीब, छोटा-बड़ा, अपना-पराया—सब एक ही रंग में रंगे नज़र आते थे। दुश्मन भी गले मिल लेते थे। “बुरा न मानो, होली है” केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि सामाजिक सहमति थी कि आज दिल खोलकर जिया जाएगा।
आज वही वाक्य मज़ाक बनकर रह गया है। लोग रंगों से ज़्यादा सीमाएँ बचाने में व्यस्त हैं। कहीं कोई अनहोनी न हो जाए, कहीं कोई विवाद न खड़ा हो जाए—इस डर ने होली की सहजता छीन ली है।
पहले घर-घर पकवान बनते थे। गुजिया, दही-बड़े, मालपुए और ठंडाई की खुशबू पूरे मोहल्ले में फैल जाती थी। पड़ोसियों की बहू-बेटियाँ भी अपने ही घर की सदस्य मानी जाती थीं। मेहमानों का स्वागत खुले दिल से होता था। आज उत्सव घर की चार दीवारों तक सिमट गए हैं। एक औपचारिक “होली मुबारक” या “हैप्पी होली” का संदेश रिश्तों की गर्मजोशी का स्थान ले चुका है।
समाज में बढ़ती असुरक्षा और अविश्वास ने पारिवारिक व्यवहार को भी बदल दिया है। पहले लड़कियाँ होली के दिनों में सहेलियों और रिश्तेदारों के यहाँ देर तक रुक जाती थीं। हँसी-मज़ाक और गीत-संगीत के बीच समय कैसे बीत जाता था, पता ही नहीं चलता था।
आज वही बातें चिंता का कारण बन जाती हैं। रिश्तों पर संदेह की परतें चढ़ गई हैं।
परंपराएँ भी धीरे-धीरे लुप्त हो रही हैं। कभी घरों में टेसू और पलाश के फूलों से प्राकृतिक रंग बनाए जाते थे। महिलाएँ लोकगीत गाते हुए रंग घोलती थीं और बच्चे उत्सुकता से इंतज़ार करते थे। छोटी-छोटी लड़कियाँ गाय के गोबर से वलुडिया बनाती थीं, उन पर मालाएँ सजाती थीं। ये केवल रस्में नहीं थीं, बल्कि सामूहिक श्रम और रचनात्मकता के प्रतीक थे।
आज बाज़ार से खरीदे गए रासायनिक रंगों ने उन परंपराओं की जगह ले ली है। सुविधा बढ़ी है, लेकिन भावनात्मक जुड़ाव घटा है। लोकगीत अब कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित रह गए हैं।
फाग और रसिया की धुनें, जो कभी फाल्गुन भर गूँजती थीं, अब दुर्लभ हो गई हैं।
होली के बाद की वह शांति भी कभी सुकून देती थी। पानी की बौछारों और हँसी की आवाज़ों के बाद जो ठहराव आता था, वह थकान नहीं, तृप्ति लेकर आता था। आज उत्सव कुछ घंटों में समाप्त हो जाता है और उसके साथ ही समाज फिर अपनी-अपनी बंद दुनिया में लौट जाता है। हाल के वर्षों में सामाजिक तनाव और विभाजन ने होली जैसे उत्सवों को और भी सीमित कर दिया है। कई परिवार इस दिन घर से बाहर निकलने से बचते हैं। जबकि त्योहारों का मूल उद्देश्य ही लोगों को जोड़ना, डर और नकारात्मकता से बाहर निकालना होता है।
होली केवल रंगों का पर्व नहीं है; यह क्षमा का पर्व है, मेल-मिलाप का पर्व है। यह हमें याद दिलाता है कि मनुष्य होने का अर्थ केवल अपने लिए जीना नहीं, बल्कि दूसरों के साथ हँसना और जुड़ना भी है।
आज आवश्यकता इस बात की है कि हम होली को फिर से उसके मूल अर्थ में देखें। शोर-शराबे और औपचारिकताओं से हटकर, रिश्तों को समय दें। बच्चों को मोहल्लों में खेलने दें, बड़ों को एक-दूसरे से मिलने का अवसर दें और परंपराओं को केवल स्मृति न बनने दें। त्योहार हमें उम्मीद देते हैं। वे अकेलेपन को तोड़ते हैं और जीवन की थकान के बीच कुछ पल की राहत देते हैं।
अगर हम इन्हें केवल रस्म बना देंगे, तो समाज और अधिक सूना हो जाएगा। होली के रंग तभी गहरे होंगे, जब दिलों में अपनापन होगा। वरना रंग हाथों से तो उतर जाएँगे, लेकिन रिश्तों पर जमी धूल और गहरी होती चली जाएगी।
शायद अब समय है कि हम रुककर सोचें—
क्या हम फिर से वह होली लौटा सकते हैं,
जहाँ रंगों से पहले रिश्ते खिलते थे?
डॉ. सत्यवान सौरभ, पीएचडी (राजनीति विज्ञान), एक कवि और सामाजिक विचारक है।
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
करीना ने पति सैफ अली खान की तारीफ की, बोलीं- 'आप सूर्य नमस्कार में मुझे पीछे छोड़ रहे हैं'
दिल्ली में सफाई कर्मचारी, चौकीदार पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका
एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की ट्रॉफी का खेल मंत्री विश्वास सारंग ने किया अनावरण
खुशी कपूर ने पापा बोनी कपूर को बर्थडे पर किया विश, जाह्नवी कपूर का फनी कमेंट वायरल
'हमेशा ओरी की तरह ही जवान बने रहें', अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में पिता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
ओरी ने शेयर की बोनी कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन की खास झलक
प्रताप के निर्देशक सचिन सर्राफ का विशेष साक्षात्कार: जब सिस्टम का नायक ही अपराधी बन जाए, तो वही असली अंतर्द्वंद्व है!
प्रताप अभिनेता अमित साध का विशेष साक्षात्कार: एक संघर्ष, एक अंतर्द्वंद्व और सिनेमा का यथार्थ
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
'प्रताप' के मेकर्स ने विशाल ददलानी की आवाज़ में रिलीज़ किया दिल छू लेने वाला गाना 'मिलके रहेंगे'
11 नवंबर का पंचांग: उत्तर दिशा में रहेगा दिशाशूल, सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
देशभक्ति और बलिदान की कहानी लेकर आए सलमान खान, 'मातृभूमि' के ट्रेलर में दिखा उनका दमदार एक्शन अवतार
इंडिया एक्जिम बैंक में 120 मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन
दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम बनेगा, पीएम मोदी ने बताया- 'भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए नया ऐतिहासिक अध्याय'

घुसपैठियों के सामने नाक रगड़ने वाले देवभूमि के लोगों को बता रहे घुसपैठिया: मुख्यमंत्री योगी

'प्रधानमंत्री पद ठुकराना डर नहीं, देशहित...', रॉबर्ट वाड्रा ने बताया सोनिया गांधी के फैसले का सच
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 12/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope