• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पत्नी ने फूकनी से फाडा पति का कान

Fad wife from the husbands ear Fukni - Sirmaur News in Hindi

नाहन(नागेन्द्र तरूण)। गिरीपार के दुगाना क्षेत्र में पति व पत्नी में आपसी तू-तू मै-मै उस समय परवान चढ गयी जब किसी घरेलू बात को लेकर झगडा हो गया। पत्नी उस समय चूल्हे पर खाना बना रही थी कि पति द्वारा कुछ बोलने पर ही पत्नी ने चूल्हा फूकने वाली लोहे की फूकनी से पति पर वार कर दिये और उसका कान फाड दिया। साथ ही अन्य वार भी किये जिससे पति चन्द्र सिंह की आंख पर भी चोट है। अब पति पांवटा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दुगाना निवासी चन्द्र सिंह (36) रोजमर्रा की भांति काम से वापस आकर घर में खाना खाने रसोई में गया। उस समय पत्नी खाना बना रही थी कि किसी बात पर आपसी नौक-झौक हो गयी और बात इतनी बिगड गयी कि पत्नी ने साथ रखी फूकनी से पति पर लगातार कई वार कर डाले, जिससे चन्द्र सिंह के कान व आंख पर चोट आई है। पति पांवटा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। डाक्टर ने कान का सीटी स्कैन करने को कहा है। एसएचओ अशोक चौहान ने बताया कि युवक का मैडिकल कराया जा रहा है व मामले की जांच पडताल जारी है।

[@ Beas Tragedy : अब तक सबक नहीं सीख पाया Himachal]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Fad wife from the husbands ear Fukni
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wife, husbands, ear, fukni, sirmaur news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sirmaur news, sirmaur news in hindi, real time sirmaur city news, real time news, sirmaur news khas khabar, sirmaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved