बिजनौर। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों का जखीरा बरामद
कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ
पुलिस ने दो सौ से अधिक तमंचे, बन्दूक व रायफल जैसे अवैध शस्त्र बरामद किये है। पकड़े
गए बदमाशों में एक शामली जिले के कैराना का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों
को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। [@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]
कई थानों की पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से अभियान
चलाकर नौ लोगों को करीब दो से सवा दो सौ से अधिक तमंचे, पिस्टल, बन्दूक सहित गिरफ्तार
किया गया है। गिरफ्तार लोगों में कैराना का इरफ़ान व तेज सिंह नामक व्यक्ति मिलकर शस्त्र
का करोबार चला रहे थे। पुलिस पकडे गए लोगो के कनेक्शन तलाशने के लिए उन्हें रिमांड
पर लेने की बात कर रही है। जिले में ये अब तक की पुलिस की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही
है।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी
धनबल, मंदिर-मस्जिद के नाम पर वोट का न हो गलत इस्तेमाल : मायावती
टोक्यो के मेडटेक शो में पहुंची यमुना अथॉरिटी की टीम, मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जुटाएगी निवेश
Daily Horoscope