बेंगलुरू। भारत को एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने की कोशिश करने के बाद अमेरिकी विमानन कंपनी लॉकहीड मार्टिन की टीम संभावित औद्योगिक साझेदारों से मिलने बेंगलुरू पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी बुधवार को दी। लॉकहीड मार्टिन की मेक इन इंडिया एफ-16 (ब्लॉक 70) की कार्यकारी टीम संभावित साझेदारियों पर चर्चा के लिए इस सप्ताह स्थानीय एयरोस्पेस आपूर्तिकर्ताओं और प्रथम श्रेणी के औद्योगिक समूहों के साथ एक बैठक करने वाली है।
कंपनी के व्यापार विकास प्रमुख रेंडाल होवार्ड ने कहा, हम एफ-16 ब्लॉक 70 के उत्पादन के लिए विशिष्ठ मेक इन इंडिया के अवसर की पेशकश कर रहे हैं। भारत के लिए और दुनिया भर में निर्यात के लिए भारत को सबसे उन्नत एफ-16 विमान की पेशकस की गई है। एफ-16 विमान दुनिया में युद्ध में सर्वाधिक परखा हुआ बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान है और वर्तमान में दुनिया के 25 देशों की वायुसेनाएं इसका इस्तेमाल कर रही हैं।
गत अक्टूबर माह में भारतीय वायुसेना ने पुराने रूसी मिग-21 विमानों को बदलने के लिए दुनिया भर की विमान निर्माता कंपनियों को उनके एकल इंजन लड़ाकू जेट विमान के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए एक पत्र भेजा था। जवाब में लॉकहीड ने अपने हाल के एफ-16 ब्लॉक 70 की पेशकश की है।
यह भी पढ़े :खबर मिली कब्रिस्तान में पडी हैं नोटों की गड्डियां लेकिन..
यह भी पढ़े :सर्राफा बाजार में सनसनी, कारोबार हुआ ठप
मलिक को सजा सुनाए जाने के बाद कश्मीर घाटी में मोबाइल इंटरनेट बंद
5.6 करोड़ रुपये के अमेरिकी डॉलर के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिये गये 2 सऊदी नागरिक
जितिन का कपिल सिब्बल से सवाल, 'कैसा लगा प्रसाद'
Daily Horoscope