• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेलवे ट्रैक की होगी जांच, खामी सामने आने पर होगी कार्रवाई

Examine tracks, will act when exposed flaws - Gurugram News in Hindi

गुरूग्राम। कानपुर रेल हादसे के बाद अब गुरूग्राम-रेवाड़ी रेलवे रूट पर दिल्ली डिवीजन ने ट्रैक का चेकिंग करने का आर्डर दिया है। जिसमें नॉर्दर्न रेलवे जोन ने दिल्ली डिविजन को सभी रूटों के ट्रैकों की चेकिंग कराकर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इसके साथ ही अगर किसी तरह की खामी मिलती है तो उसकी रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। इसमें यह भी कहा है कि अगर किसी तरह की खामी सामने आती है तो संबंधित अधिकारी पर तुरंत विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इधर, डिविजनल रेलवे की इस आदेश के बाद गुरूग्राम रूट पर टीमों को चेकिंग के लिए लगातार भेजा जा रहा है। साथ ही प्रत्येक रेलवे स्टेशन व हॉल्ट पर टीमों को तैनात किया गया है। जिन्हें रेलवे ट्रैकों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। इस संबंध में डीआरएम अरुण अरोड़ा ने बताया कि ट्रैक चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। इसमें गुरूग्राम रूट के अलावा कई रूटों के ट्रैक चेक किए जा रहे हैं। ताकि खामियां दूर की जा सकें। हालांकि रेल अधिकारियों का कहना है कि अगर कहीं हादसा होता है तो उसके बाद ट्रैकों की जांच की जाती है ताकि अन्य हादसे न हो सकें। उनका कहना है बीते दिन कानपुर में रेल हादसा हुआ था जिसके बाद यह निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि उनका दावा है कि इस रूट पर कोई असुविधा नहीं है। यहां ट्रेनों के परिचालन से पहले 2 से 3 बार ट्रैकों की जांच की जाती है।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

यह भी पढ़े

Web Title-Examine tracks, will act when exposed flaws
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: examine tracks, will act when exposed flaws, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved