• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एकजुट हुए पूर्व सैनिक, मौत पर सियासत बंद करने की मांग

ex servicemen gathered and demand to stop the politics of death - Ambala News in Hindi

अंबाला। पूर्व सैनिकों ने अपने साथी की मौत को हक के लिए दिया गया बलिदान बताया है। हरियाणा के अंबाला में एकत्रित हुए पूर्व सैनिकों ने रामकिशन ग्रेवाल की मौत पर हो रही सियासत का विरोध जताया और राजनेताओं से इस मामले पर सियासत न करने की अपील की । पूर्व सैनिक की मौत पर हो रही सियासत के विरोध में एकजुट हुए पूर्व सैनिकों ने अंबाला की सडक़ों पर उतरकर रोष मार्च भी निकाला । पूर्व सैनिकों ने मांग की है कि सरकार राम किशन के परिवार को 1 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता भी दी जाए। साथ ही जनरल वी के सिंह द्वारा पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की मानसिक हालत पर उठाये गये सवालों से भी पूर्व सैनिकों में भारी रोष देखने को मिला । पूर्व सैनिकों ने जनरल वीके सिंह के बयान की निंदा करते हुए बताया कि अगर रामकिशन की मानसिक हालत पर कोई प्रभाव पड़ा था तो उसकी जिम्मेदार सरकार है। सरकार ने ही पूर्व सैनिकों के साथ किया वादा नहीं निभाया । वी के सिंह के बयान से गुस्साए पूर्व सैनिकों ने वी के सिंह की ही मानसिक हालत को खराब करार दिया। यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा यह भी पढ़े :अखिलेश की रथयात्रा से पहले भिड़े समर्थक, पहुंचे मुलायम, शिवपाल भी

यह भी पढ़े

Web Title-ex servicemen gathered and demand to stop the politics of death
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, ambala, ex servicemen, demand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved