चंडीगढ। पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल जेजे सिंह शनिवार को शिरोमणि अकाली दल में
शामिल हो गए। अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल 71-वर्षीय जेजे सिंह के
अकाली दल में शामिल होने के मौके पर पार्टी अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री
सुखबीर सिंह बादल मौजूद थे। जेजे सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव में
पटियाला-शहर सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह के खिलाफ लडेंगे।
[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]
सुखबीर बादल ने संवाददाताओं से कहा कि जनरल सिंह ने पटियाला शहरी विधानसभा
सीट से चुनाव लडने में खुद ही दिलचस्पी दिखाई थी। उन्होंने विश्वास प्रकट
किया था कि वह पूर्व सैन्यकर्मी अमरिंदर सिंह के खिलाफ ऎतिहासिक जीत हासिल
करेंगे।
जेजे सिंह ने कहा कि एक सैनिक का बेटा आपको (अमरिंदर सिंह) हराएगा और यह
होगी ऎतिहासिक जीत।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope