• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रत्येक भारतीय को है सेना पर गर्व- मेघवाल

बीकानेर। केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पहुंचकर सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई तथा उनका मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं।
मेघवाल ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को सेना पर गर्व है। सीमाओं की रक्षा करते हुए सेना ने समय-समय पर देश का मान बढ़ाया है। विषम परिस्थितियों में सेना ने त्याग और तपस्या का जो परिचय दिया है, वह अपने आपमें मिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदैव सैनिकों के बीच जाकर दीपावली मनाते हैं। इस बार उनके आह्वान पर मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अलग-अलग स्थानों पर सेना के साथ दीपावली मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सवा अरब जनता सेना के साथ है तथा उन्हें सेना की क्षमता पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि सेना के हाथों में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
भारत ने पूरे विश्व को समानता, स्वतंत्रता एवं भाईचारे का सिद्धांत दिया है। यह विश्व को हमारी देन है। उन्होंने कहा कि इक्कीसवीं सदी एशिया की होगी और एशिया में भारत, सर्वोपरि रहेगा। इसमें सेना की भूमिका भी महत्त्वपूर्ण है। इससे पहले उन्होंने जवानों का परिचय लिया तथा मुंह मीठा करवाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी लिखी कविता सुनाकर जवानों की हौसला अफजाई की।




यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च

यह भी पढ़े :वकील नेCJI को कहा हैंडसम,वे बोले-बाहर निकालो

यह भी पढ़े

Web Title-Every Indian army proud
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: every, indian, army, proud, bikaner, raajsthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved