• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में होने वाले भाजयुमो के युवा सम्मेलन की सौंपी जिम्मेदारी

entrusted the responsibility of the BJYM youth conference in Jaipur - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मा डागुर के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक के विशिष्ट अतिथि भाजपा महामंत्री भगवान दास शर्मा तथा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मोहन रारह थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य 21 दिसंबर को जयपुर में आयोजित भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के युवा सम्मेलन की तैयारियों के लिए जिम्मेदारी देना था। जिलाध्यक्ष रारह ने कार्यक्रम की तैयारियों के लिए भाजयुमो जिला महामंत्री भानुप्रताप जघीना को जिला प्रभारी नियुक्त किया एवं जिला उपाध्यक्ष घनेश कासोट व पुष्पेन्द्र मावई को सहप्रभारी नियुक्त किया। प्रदेश प्रभारी धर्मा डागुर ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी मिली है उसे निष्ठापूर्वक निभाना चाहिए और पार्टी के हित मे कार्य करना चाहिए। रारह ने बताया सम्मेलन कि तैयारियों के लिए प्रत्येक मंडल पर प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। प्रत्येक मंडल से दो-दो गाडिय़ों के साथ जयपुर में आयोजित युवा सम्मेलन में सभी युवा कार्यकर्ता भाग लेंगेे। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री भगवानदास शर्मा, जिला महामंत्री भानुप्रताप जघीना ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला प्रवक्ता अमित फौजदार, पुष्पेन्द्र मावई, निखिल भारद्वाज, सीपी शर्मा, उधम सिंह, नीरज, कृष्णा दारापुरिया, पुष्पेन्द्र कुशवाह, विपेन्द्र जघीना, गिरधारी सिंह, तुषार सिंघल, वेदप्रकाश शर्मा, मनीष, राहुल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

यह भी पढ़े

Web Title-entrusted the responsibility of the BJYM youth conference in Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: entrusted, responsibility, bjym, youth, conference, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved