• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ पत्रकार गणेश सिंह चौहान की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Energy Minister Anil Vij expressed his condolences on the passing of senior journalist Ganesh Singh Chauhan mother - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिल्ली में कार्यरत राजस्थान पत्रिका के वरिष्ठ पत्रकार गणेश सिंह चौहान की माताजी सुमनी देवी (70) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विज ने शोक संदेश में कहा कि सुमनी देवी का 26 दिसंबर को स्वर्गवास होना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक समाचार है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि माँ का साया जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है और उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। सुमनी देवी एक स्नेहिल, संस्कारी एवं परिवार को एकजुट रखने वाली व्यक्तित्व की धनी थीं। उनके द्वारा दिए गए संस्कार सदैव परिवार के लिए मार्गदर्शक रहेंगे। अनिल विज ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने गणेश सिंह चौहान एवं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि परिवार ने एक स्नेहपूर्ण मातृशक्ति को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने परिवारजनों को धैर्य एवं साहस बनाए रखने का ढांढस का संदेश भी दिया।

यह भी पढ़े

Web Title-Energy Minister Anil Vij expressed his condolences on the passing of senior journalist Ganesh Singh Chauhan mother
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij condolence, sumani devi demise, journalist ganesh singh chauhan, rajasthan patrika delhi, haryana cabinet minister, sorrow over death, 26 december 2025 passing, condolence message, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved