• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ठाकेर की श्रद्धाजंली सभा मेंं हो गया हंगामा

embodied in the gathering storm Sraddhajnli - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। सूचना कैन्द्र चौराहे पर शिव सेना के संस्थापक बाला साहब ठाकेर की श्रद्धाजंली सभा में उस दौरान हंगामा हो गया। जब एक समाज कंटक युवक ने कार्यकर्ताओं से अमर्यादित व्यवहार करना शुरू कर दिया। जिसके कारण कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होने युवक की पिटाई कर दी। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को छुडाया और उसे वहां से दुर ले गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उसकी गाडी भी तोड डाली। वहीं शिव सैनिकों ने सिटी कोतवाली थाना पुलिस में युवक के खिलाफ अभद्रता का मामला दर्ज करवाया है। शिव सैना के जिला प्रभारी गोपाल शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ठाकेर का श्रद्धाजंली कार्यक्रम सूचना केन्द चौराहे पर रखा गया था। इस दौरान वहां आये युवक ने अभद्रता करते हुए कार्यकर्ताओं से गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जिसके कारण कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और उससे बात करने चाही तो उसने मारपीट शुरू कर दी। जिसके कारण कार्यकर्ताओं ने भी उसे पिट डाला और उसे पुलिस के हवाला कर दिया। वहीं सिओ सिटी विमल सिंह ने कहा कि शिव सेना के कार्यकर्ताओं रिपोर्ट दी है कि युवक घनश्याम गुर्जर वहां आया और कार्यकर्ताओं से गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस पर हमने मामला दर्ज करके गुर्जर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग

यह भी पढ़े

Web Title-embodied in the gathering storm Sraddhajnli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: embodied, gathering, storm , sraddhajnli, bhilwara, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved