भरतपुर। शहर के सारस चौराहा स्थित अजीत नगर कॉलोनी में एक जर्जर विद्युत पोल सडक़ पर गिर गया। इसके तारों से जुड़ा दूसरा विद्युत पोल भी दरक कर टेढ़ा हो गया। कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि उनकी गली में एक विद्युत पोल काफी समय से जर्जर हालत में था। इसकी शिकायत बिजलीघर में भी की जा चुकी है लेकिन, विद्युत निगम इस संबंध में लापरवाह बना रहा। शुक्रवार दोपहर को एक जोरदार आवाज हुई। जिस पर कॉलोनी के लोगों ने घरों से बाहर आकर देखा तो एक विद्युत पोल टूटकर सामने घर की दीवार पर गिरा हुआ था। इसके साथ ही एक दूसरा पोल भी दरकगया और वह भी टेढ़ा हो गया। कॉलोनी ने विद्युत पोल गिरने की जानकारी निगम को दी। जिस पर विद्युत सप्लाई काटी गई। निगम ने जल्द ही पोल बदलने की बात कही है।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
जम्मू-कश्मीर को एक खुली जेल में तब्दील किया गया - महबूबा मुफ्ती
नेस्ले भारत में बेचे जाने वाले शिशु आहार में अधिक चीनी मिलाती है
Daily Horoscope