• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चुनावी मशक्कत: कांग्रेस में 65 फीसदी सीटों पर आए आवेदन

जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पूरे दो साल बाकी हैं, लेकिन कांग्रेस का दावा है कि 65 फीसदी सीटों पर पार्टी को आवेदन मिल चुके हैं। इनमें पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, वर्तमान विधायक एवं पूर्व विधायक भी बड़ी संख्या में शामिल है। यह आवेदन प्रदेश प्रभारी गुरुदास कामत के उस कॉन्सेप्ट के तहत किए गए हैं, जिसके तहत प्रत्येक दावेदार को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अधीन प्रत्येक बूथ से 15 कार्यकर्ताओं के नाम देना तय हुआ था। पार्टी ने फिर साफ किया है कि टिकट बंटवारे में यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। चुनाव लडऩे के इच्छुक प्रत्येक दावेदार को यह प्रक्रिया अपनानी ही होगी। उधर, कामत ने दावेदारी पेश करने की आखिरी तारीख दो महीने के लिए और बढ़ाकर 30 जनवरी कर दी है। पार्टी का कहना है कि नाम गुप्त रखने के लिए इच्छुक नेताओं ने खुद मैदान में नहीं उतर कर अपने समर्थकों से बूथ कार्यकर्ताओं की जानकारी एकत्रित की है या कर रहे हैं। ताकि, उनकी दावेदारी का किसी को पता नहीं चल सके। इसमें सबसे अधिक संख्या पूर्व सांसदों एवं पूर्व विधायकों की है। वर्तमान विधायकों वाले क्षेत्रों से फिलहाल एक-एक ही दावेदार सामने आए हैं। लेकिन, बाकी सीटों पर दो से चार तक दावेदार सामने आए हैं। पार्टी में टिकट की दावेदारी पेश करने के लिए तीसरी बार तारीख बढ़ाई गई है। कामत ने 30 सितंबर तक दावेदारी पेश करने का वक्त दिया था। लेकिन, बाद में इसे 30 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया। फिर बताया गया कि दिवाली की व्यस्तता के चलते इच्छुक नेता फील्ड में नहीं जा सके। ऐसे में 30 नवंबर तक तारीख बढ़ाई गई। अब बताया गया है कि प्रदेश में पोलिंग बूथों की संख्या 45 हजार से बढ़ाकर करीब 50 हजार कर दी गई है। ऐसे में जिन्होंने दावे पेश कर दिए हैं उन्हें बूथ कमेटियों की सूची के नाम देने होंगे। इससे नए दावेदारों को भी और समय मिल जाएगा। चर्चा का विषय बार-बार तारीख बढ़ाना बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

यह भी पढ़े

Web Title-electoral struggle: the application of the 65 percent seats in Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: electoral, struggle, application, seat, congress, indian national congress, jaipur, sachin pilot, gurudas kamat, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved