लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले
चरण का मतदान शुरू होने से ठीक पहले चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों
के अधिकारियों का तबादला कर दिया। आयोग ने अधिकारियों की जो सूची जारी की है उसके अनुसार
आबकारी आयुक्त भवनाथ को हटाकर उनकी जगह पर मृत्युंजय कुमार नारायण को तैनात किया गया
है। इसके अलावा सोनभद्र, बहराइच, कन्नौज और देवरिया के जिलाधिकारी को भी हटा दिया गया
है।
गाजीपुर और हरदोई के पुलिस अधीक्षक को भी हटा दिया है।
चुनाव आयोग की ओर से आज किए गए तबादलों में आईजी बरेली विजय सिंह मीना को हटाकर विजय
प्रकाश को बरेली जोन का आईजी बनाया है। आईजी वाराणसी सुवेन्द्र कुमार भगत को हटाकर
उनका चार्ज असीम कुमार अरुण को दे दिया है।
गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी शिव सागर सिंह को हटाकर
नीलाब्जा चौधरी को उनकी जगह तैनात कर दिया है जबकि आजमगढ़ रेंज के डीआईजी धरमवीर को
हटाकर उदय शंकर जायसवाल को आजमगढ़ का जिम्मा सौंपा गया है।
चुनाव आयोग ने बहराइच के डीएम अभय को भी हटाकर अजय दीप
सिंह को तैनात किया है। कन्नौज के जिलाधिकारी अशोक चन्द्रा को हटाकर जय प्रकाश सागर
को तैनात किया गया है।
देवरिया की जिलाधिकारी अनीता श्रीवास्तव को हटाकर अबरार
अहमद को देवरिया का डीएम बनाया है जबकि सोनभद्र के जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह को
हटाकर प्रमोद कुमार उपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope