• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ओडिशा: कोरापुट जिले में नक्सलियों ने किया लैंडमाइन ब्लास्ट, 8 जवान शहीद

रायपुर। ओडिशा के कोरापुट जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए एक लैंडमाइन ब्लास्ट में सशस्त्र सीमा बल के 8 जवान शहीद हो गए हैं। लैंडमाइन ब्लास्ट कोरापुट जिले के सुनकी के पास बुधवार को हुआ। इस ब्लास्ट में कई अन्य जवान भी घायल हो गए। घायलों में से 3 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि सशस्त्र बल के जवान ड्राइवरी का प्रशिक्षण लेने अंगुल जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक--26 पर सुनकी क्षेत्र में मुंगाभूमि गांव के पास ओडिशा-आंध्रप्रदेश की सीमा पर यह वारदात हुई। सशस्त्र बल के जवान टाटा 709 बस में सवार थे। लैंडमाइन ब्लास्ट से बस के परखच्चे उड गए।

जिस स्थान पर ब्लास्ट हुआ है, वह सुनकी से करीब दो किमी दूर है। ज्ञातव्य है कि सुनकी में बीएसएफ का कैंप है। घटना की सूचना मिलते ही पोटांगी पुलिस स्टेशन और आंध्रप्रदेश के जवान बीएसएफ के जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे।

[@ यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख]

यह भी पढ़े

Web Title-Eight BSF jawans martyr in landmine blast in Chhattisgarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: landmine blast in chhattisgarh, 8 bsf jawans martyr in landmine blast, landmine blast, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved