• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

. . .जब अंधेरे में डूबा पेरिस का एफिल टावर!

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस की शान एफिल टावर बुधवार की पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा। आप सोच रहे होंगे कि पेरिस के आकर्षण एफिल टावर अंधेरे में कैसे? आपको बता दें कि सीरिया के अलेप्पो शहर में पीडित नागरिकों के लिए ऐसा किया गया। अलेप्पो के प्रति समर्थन जताते हुए एफिल टावर की लाइट्स को बुधवार को बंद कर दिया गया।
पेरिस की मेयर एन्नी हिडाल्गो ने ट्वीट कर बताया कि अलेप्पो में नागरिकों की असहनीय स्थिति है, जिसके समर्थन में रात 8 बजे (पेरिस के समयानुसार) एफिल टावर की लाइट्स को ऑफ कर दिया जाएगा।
लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हुए नए समझौते के तहत पूर्वी अलेप्पो से आम लोगों और विद्रोहियों को उत्तरी सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में जाने की अनुमति देनी थी। रूस द्वारा सीजफायर के बाद ऐसी उम्मीद थी कि पूर्वी अलेप्पो में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। सीरिया के समर्थन में आए रूस ने बताया कि विद्रोहियों ने समझौते का उल्लंघन किया। इसके बाद सीरिया की सेना ने दोबारा फायरिंग शुरू की।

ग्राम्य देव ने की राजनीति में भारी उथल पुथल की भविष्यवाणी

यह भी पढ़े

Web Title-Eiffel Tower blacks out in a show of solidarity with Aleppo civilians
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: syria, russia, aleppo, eiffel tower, russia ceasefire world news hindi news, aleppo civilians, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved