• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गिरजाघर विस्फोट: आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया

Egypt says church attack carried out by suicide bomber - World News in Hindi

काहिरा। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल सीसी ने सोमवार को कहा कि काहिरा गिरजाघर विस्फोट को आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया था। इस हमले में 25 लोगों की मौत हो गई थी। सीसी ने कहा कि महमूद शफीक नाम के 22 वर्षीय शख्स ने काहिरा में सेंट पीटर और सेंट पॉल गिरजाघर में खुद को उड़ा दिया। हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस हमले में 49 लोग घायल हो गए। मिस्र की अदालत द्वारा आतंकवादी अबेल हब्बारा को मौत की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद यह हमला हुआ है। सीसी ने यह भी बताया कि इस हमले के संबंध में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षाबल अभी दो और संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं।
-> 500-1000 के बंद नोट अवैध करार देने को अब कानून बदलेगी सरकार

यह भी पढ़े

Web Title-Egypt says church attack carried out by suicide bomber
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: egypt church attack, suicide bomber, abdel fattah al sisi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved