राजसमन्द। मुस्लिम महा संघ के देहात अध्यक्ष इमरान मंसूरी के नेतत्व में सोमवार को कुंवारिया में महासंघ कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्ष ने की। सबसे पहले कमेटी ने महा संघ के अधिकारियों को माला एवं साफा पहना कर इस्तकबाल किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केबीसी के विजेता ताज मोहम्मद रंगरेज थे, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सयोजक ईरफान मुलतानी प्रवक्ता मु हनीफ खान एवं ज़ुबेर खान थे। मुख्य अतिथि ताज मोहम्मद ने कहा की वर्तमान के दौर में सबसे ज्यादा जरूरी कोई हे तो वह है , शिक्षा अगर समाज में नई क्रांति लानी है, तो वह शिक्षा से ही आ सकती हे। महा संघ के संस्थापक हाजी साहब ने भी राष्ट्र के निर्माण में समाज की भागीदारी तभी कारगर होगी जब हम शिक्षा और आपसी सद्भावना को बढ़ाएंगे। प्रदेश संयोजक ईरफान मुल्तानी ने महा संघ के कार्यो की जानकारी दी,महा संघ के देहात अध्यक्ष ईमरान मन्सूरी ने संगठन विस्तार के बारे में भी बताया। संस्थापक अध्यक्ष की सहमति से ईमरान मन्सूरी ने अपनी देहात कार्यकारणी का विस्तार करते हुवे, देहात में महा संघ के कार्यो को देखने के लिए देहात संग़ठन मंत्री के पद पर फिरोज खान को नियक्त किया , तथा कुंवारिय नगर अध्यक्ष मुनीर खान, उपाध्यक्ष शेर खान को नियुक्त किया गया। सभी ने समाज एवं देश हित में काम करने की शपथ ली। इस अवसर पर हाजी मोहम्मद शफी,शेरू भाई,असलम भाई,लियाकत भाई,राजू शाह,मुराद भाई एवं गांव के सभी बुजुर्ग और युवा कार्यकता मौजूद थे।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope